September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली में कई जगहों पर हिंदू सेना ने कांग्रेस की आलोचना वाले पोस्टर लगाए

नई दिल्ली, 24 अप्रैल । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हर तरफ कड़ी नजर रखी जा रही है। हिंदू सेना ने एक बार फिर नई दिल्ली के अकबर रोड समेत विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस की आलोचना वाले पोस्टर लगाए हैं।

हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने खुद शहर में अकबर रोड और मानसिंह चौराहे सहित दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर कांग्रेस के खिलाफ बड़े-बड़े बोर्ड और होर्डिंग लगवाए हैं।

विष्णु गुप्ता ने कहा कि आज हिंदू सेना ने दिल्ली के अकबर रोड पर कांग्रेस के खिलाफ बोर्ड लगाए हैं। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री कहते थे, इस देश के संसाधनों पर सबसे पहला अधिकार मुसलमानों का है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सबका साथ सबका विकास और हिंदू विरोधियों का विनाश।

उन्होंने कहा कि यह देश कानून के हिसाब से चलता है, यहां सभी लोग बराबर हैं। जिस समय देश में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में सांप्रदायिक हिंसा बिल लाया गया। उसमें साफ कहा गया था कि दंगा करने वाला हिंदू ही होता है।

यदि कांग्रेस की सरकार होती तो सांप्रदायिक हिंसा बिल तैयार हो गया होता और दिल्ली दंगों में कानून के हिसाब से नहीं, सांप्रदायिक हिंसा के हिसाब से न्याय होता और हिंदू जेल में होते।

अन्य ख़बरें

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

‘7 दिन में माफी मांगो…’ दिशा सालियान के पिता ने आदित्य ठाकरे-अनिल देशमुख को भेजा 500 करोड़ का नोटिस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading