22.9 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

कपिल शर्मा के शो में आमिर खान ने किया खुलासा, आखिर वह अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते

मुंबई, 24 अप्रैल । बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान कपिल शर्मा के कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आएंगे। शो के मेकर्स ने बुधवार को नया प्रोमो जारी किया, जिसमें एक्टर को शो के कलाकारों के साथ मस्ती करते हुए देखा जा सकता है।

आमिर को पिछली बार ‘लाल सिंह चड्ढा’ में देखा गया था।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में आमिर ने कई किस्से भी सुनाए। यह पहली बार है जब आमिर इस शो में नजर आ रहे हैं। वह सीमित जगहों पर ही जाने के लिए जाने जाते हैं।

एपिसोड के दौरान, आमिर ने यह खुलासा भी किया कि वह अवॉर्ड शो में क्यों नहीं जाते। उन्होंने कहा कि समय बहुत कीमती है और इसका सही तरीके से इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

इसके बाद उन्होंने ‘पीके’ फिल्म के आइकोनिक रेडियो सीन के बारे में बात की, जहां वह रेलवे ट्रैक पर बिना कपड़ों के दौड़ते हैं।

आमिर ने बताया कि वह शो में शॉर्ट्स पहनकर आना चाहते थे लेकिन उनकी टीम ने उन्हें जींस पहनने के लिए कहा।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम है।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading