32.5 C
Jabalpur
September 16, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं करीना कपूर खान

मुंबई, 24 अप्रैल । बॉलीवुड दिवा करीना कपूर खान इन दिनों अपने बेटे तैमूर के साथ तंजानिया में छुट्टियों का आनंद ले रही हैं।

करीना ने इंस्टाग्राम पर अपने वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में करीना जंगल सफारी के लिए कार में बैठी नजर आ रही हैं। फोटो में उन्‍हें स्नीकर्स और धूप के चश्मे के साथ डेनिम ड्रेस में देखा जा सकता है।

एक अन्य तस्वीर में तैमूर जीप से कुछ ही दूरी पर खड़े एक हिरण को देख रहे हैं। हालांकि, किसी भी तस्वीर में तैमूर के छोटे भाई जेह और उनके पिता सैफ अली खान नजर नहीं आ रहे हैं।

करीना ने तस्वीरों को कैप्शन दिया: “सवाना गर्ल एंड बॉय”, “तंजानिया 2024।”

करीना को हाल ही में रिलीज ‘क्रू’ में देखा गया था। जिसमें उनके साथ तब्बू और कृति सेनन भी हैं। वह अगली बार रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

जो चाहिए था कल मुझे, आज मिला तो जरूरी क्यों? सलमान खान की क्रिप्टिक पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

Newsdesk

चेक बाउंस मामला : राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत, 2 करोड़ जमा करने के लिए मिला आखिरी मौका

Newsdesk

चार साल बाद फिर ट्रैक पर दौड़े अनिल कपूर, बोले-‘तेज नहीं, बस चलते रहना जरूरी है’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading