22.9 C
Jabalpur
August 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- हाजी सुब्हानल्लाह शाह बाबा का 87 वॉ दो दिवसीय उर्स आज से शुरू, पहले दिन शान से निकला चादर जुलूस

जबलपुर :- रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के सुब्हान बाग स्थित हजरत हाजी मोहम्मद सुब्हानल्लाह शाह रह.अलैह का 87 वॉ दो दिनी उर्स का आगाज आज चादर जुलूस के साथ हुआ। दरबारे सुब्हानिया के सज्जादानसीन बदरुद्दीन गुड्डु बाबा की सरपरस्ती में अकीदत व मोहब्बत के साथ चादर संदल जुलूस निकाला गया चादर जुलूस में मौलाना जुनून नक्शबंदी, नागपुर से बाबा के खानदान से तशरीफ़ लाये जमील भाई, गब्बू भाई, नसीम भाई, रियाज़ भाई,यार मोहम्मद अंसारी, सुल्तान खान, रफीक पहलवान,सहित सैकड़ो अक़ीदत मंद शामिल रहे । मरहूम सलाम साहब, कलाम साहब, के मकान चांदनी चौक से चादर संदल चादर जुलूस निकाला गया। मुस्लिम बहुल क्षेत्र मंडी मदार टेकरी,हड्डिगोदाम ,पचकुंयाँ होते हुए चादर जुलूस दरगाह शरीफ पहुंचा । जहाँ परम्परानुसार मज़ारे अक़दस पर चादरपोशी और गुलपोशी की रस्म अदा की गई। रात्रि 10 बजे से महफिलें सिमा का एहतेमाम किया गया जिसमे क़व्वाल ने एक से बढ़कर कलाम पेश किए। 23 अप्रैल मंगलवार को चाँदनी चौक से चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा,जो हनुमानताल, घोड़ा नक्कास,धड़गड़ मोहल्ला,यकिनिया चौक, नालबंद मोहल्ला, चारखम्बा, बहोराबाग, ठक्कर ग्राम होता हुआ मज़ारे अक़दस पर पहुंचेगा।। जहां चादर व गुल पोशी की रस्म अदा की जाएगी। रात्रि 10 बजे हिंदुस्तान के नामबर क़व्वाल ज़ीशान फैज़ान साबरी (दिल्ली) अपने मशहूर कलाम पेश करेंगे। उर्स कमेटी के सचिव कलीम खान, शारिक अली (शोनु) नईम शाह आदि ने उर्स में शिरकत का सबाबे दारेन हासिल करने की गुजारिश की है ।

बाइट मुख्तार नादिर

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

160 संविदा कर्मियों को मिली नियमित नौकरी, ऊर्जा मंत्री ने किया ऐलान

Newsdesk

सांदीपनी स्कूल में जवानों की कलाई पर बंधा रक्षासूत्र, बहनों ने मनाया रक्षाबंधन

Newsdesk

तेवर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading