September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मणिपुर में कद्दू में छिपाकर रखा गया 3.5 करोड़ रुपये का ड्रग्स जब्त

इम्फाल, 26 अप्रैल । असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कद्दू के अंदर छिपाकर रखी गई 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की हेरोइन जब्त की, जिसके पड़ोसी देश म्यांमार से तस्करी कर लाए जाने का संदेह है।

पुलिस ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सुरक्षा बलों ने जिरीबाम में फ़िरज़ावल जिले के टिपाईमुख से दक्षिणी असम के कछार की ओर जा रहे एक पिकअप ट्रक को रोका और दो ड्रग तस्करों – अब्दुल मन्नान मजूमदार और खलील उल्ला बारभुइया को गिरफ्तार किया।

निरीक्षण करने पर, सुरक्षाकर्मियों को 30 साबुन के डिब्बों में 363.45 ग्राम हेरोइन मिली, जो अन्य सब्जियों के साथ पिकअप ट्रक में लदे कद्दू में छिपाई गई थी।

आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए हिरासत में लिए गए लोगों और जब्त किए गए नशीले पदार्थों को जिरीबाम थाने के हवाले कर दिया गया है।

अन्य ख़बरें

एशियन गेम्स 2026: फातिमा सना की कप्तानी पारी, थाईलैंड को हराकर पाकिस्तान ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

हनुमानताल में तालाब में उतराती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, मचा हड़कंप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading