September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यूपी की 8 लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत वोटिंग

नोएडा, 26 अप्रैल । दूसरे चरण के चुनाव के लिए वोटिंग जारी है। नोएडा और गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीट पर मतदान प्रतिशत तेजी से बढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। सुबह से ही बूथ पर लाइन देखने को मिल रही है।

लोग पहले मतदान फिर जलपान की तर्ज पर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं।

चुनाव आयोग से मिले आंकड़ों की बात करें तो उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में औसतन 24.31 प्रतिशत मतदान 11 बजे तक हुआ है। इसमें अमरोहा में 28.45 प्रतिशत, मेरठ में 25.67 प्रतिशत, बागपत में 22.74 प्रतिशत, गाजियाबाद में 23.19 प्रतिशत, गौतमबुद्ध नगर में 24.26 प्रतिशत, बुलंदशहर में 23.43 प्रतिशत अलीगढ़ में 24.42 प्रतिशत और मथुरा में 23.07 प्रतिशत मतदान दिन में 11 बजे तक हुआ है।

शुरुआती आंकड़ों को देखकर यह लग रहा है कि लोग गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए सुबह के वक्त ही जल्द से जल्द अपना मतदान करना चाहते हैं।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading