26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा के 400 पार के दावे पर राबड़ी देवी का पलटवार

पटना, 26 अप्रैल । बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को भाजपा के 400 पार के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि जनता को फैसला लेना है, किसी के कहने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता सब देख रही है।

राबड़ी देवी शुक्रवार को पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में राजद के चुनाव कार्यालय के शुभारंभ पर सत्य नारायण भगवान के कथा आयोजन में पहुंची।

उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में महागठबंधन सभी सीटों पर जीत रहा है। मीसा भारती और रोहिणी आचार्य को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। चुनाव में किसी को टक्कर देने या नहीं देने का सवाल नहीं है, बल्कि, जनता जो चाहेगी वही होगा, चुनाव में जनता मालिक होती है।

पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हर किसी को पूरे देश में आने-जाने का अधिकार है, किसी को कहीं आने-जाने से कोई भी नहीं रोक सकता है। भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा के मीसा भारती के नाम रखे जाने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि मीसा का नाम जयप्रकाश नारायण जी ने रखा था।

अन्य ख़बरें

आयकर कार्यालय, जबलपुर में ‘मंथन’ कॉन्फ्रेंस हॉल एवं ‘समन्वय’ आयकर हॉल का लोकार्पण

Newsdesk

उड़ना में ड्रोन से हुआ धान फसल पर नैनो यूरिया के  छिड़काव का लाइव प्रदर्शन

Newsdesk

गणेशोत्सव को लेकर पुलिस ने कसी कमर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading