September 17, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद

इंफाल, 27 अप्रैल । मणिपुर के विष्णुपुर जिले में शनिवार तड़के कुकी उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों के एक शिविर पर हमला कर दिया। इस हमले में एक सब इंस्पेक्टर सहित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान शहीद हो गए और दो अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, आशंका है कि कुकी समुदाय के उग्रवादियों ने देर रात मैतेई बहुल गांव नारानसेना की ओर फायरिंग की और बम भी फेंके। एक बम नारानसेना 128-बटालियन सीआरपीएफ की चौकी के अंदर फट गया, जिसमें चार जवान घायल हो गए।

दो घायल सब इंस्पेक्टर एन सरकार और हेड कांस्टेबल अरूप सैनी ने दम तोड़ दिया। जबकि इंस्पेक्टर जादव दास और कांस्टेबल आफताब हुसैन को छर्रे लगे हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

अधिकारी ने कहा कि अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाकों में भेजा गया है और हमले के साजिशकर्ताओं का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading