24.4 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा आरक्षण का करती है समर्थन, कांग्रेस कर रही दुष्प्रचार : अमित शाह

गुवाहाटी, 30 अप्रैल । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा देश में एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण का समर्थन करती है, कांग्रेस उसके खिलाफ दुष्प्रचार कर रही है।

पत्रकारों से बात करते हुए अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।”

केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है।

उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा को लोकसभा चुनाव में दक्षिणी राज्यों से बेहतरीन समर्थन मिल रहा है और पार्टी अपने “400 पार” के लक्ष्य को हासिल कर लेगी।

अन्य ख़बरें

सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, 13 साल से फरार आरोपी हरनेक सिंह का अमेरिका से कराया प्रत्यर्पण

Newsdesk

प्रियंका गांधी के नाम पर पर ठगी की कोशिश, कार्यालय ने जारी किया स्कैम अलर्ट

Newsdesk

ब्रिक्स से भारत को क्या मिला? चिदंबरम के सवाल पर भाजपा का जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading