29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

झारखंड में शादी कार्ड की तर्ज पर वोटरों को भेजा जा रहा न्योता

रांची, 30 अप्रैल । ”भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, मतदाता तुम्हें बुलाने को, 20 मई भूल न जाना, वोट डालने आने को”, “हमारे सहज आमंत्रण को, स्वीकार करें प्रेम से, 25 मई को मतदान कर, उस लम्हे को सजाएं फ्रेम में”, ”हमारे लोकसभा चुनाव में मतदान करने जरूर से जरूर आना।” शादी की तरह डिजाइनर कार्ड और उन पर लिखी पंक्तियां झारखंड में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए हैं।

कोडरमा और धनबाद के निर्वाचन पदाधिकारियों की ओर से जारी इस तरह के कार्ड की डिजिटल कॉपी सोशल मीडिया पर खूब घूम रही है। धनबाद लोकसभा सीट की निर्वाचन पदाधिकारी माधवी मिश्रा ने कार्ड को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया। वह कहती हैं कि यह आमंत्रण पत्र एक छोटा सा प्रयास है कि लोग मतदान के महत्व को समझें। हम चाहते हैं कि विवाह का शुभ निमंत्रण मिलने पर लोग जैसे पहुंचते हैं, वैसे ही मतदाता लोकतंत्र के पवित्र अनुष्ठान में सहभागी बनें।

गिरिडीह जिले के उपायुक्त और कोडरमा के निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की पहल पर इसी तरह के कार्ड बनाए गए हैं। लोग इन्हें सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप के जरिए एक-दूसरे को भेज रहे हैं। कार्ड में निवेदक निर्वाचन पदाधिकारी हैं तो दर्शनाभिलाषी में पीठासीन पदाधिकारी के साथ मतदान दल सदस्य हैं। कार्ड पर बाल मनुहार भी दर्ज है, जिस पर लिखा है, ”हमारे लोकसभा चुनाव में मतदान करने जरूर-जरूर पधारना।”

अन्य ख़बरें

मिलौनीगंज में सड़क पर भरभराकर गिरे दो बिजली के पोल, मचा हड़कंप

Newsdesk

डॉ. अमिता सक्सेना IMA जबलपुर की अध्यक्ष निर्वाचित

Newsdesk

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading