38.7 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अजमेर लोकसभा सीट के एक बूथ पर पुनर्मतदान जारी

जयपुर, 2 मई । अजमेर लोकसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर गुरुवार को पुनर्मतदान चल रहा है। यहां दूसरे चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान हुआ था, हालांकि मतदाता रजिस्टर गुम हो जाने के कारण इस बूथ पर दोबारा मतदान कराना पड़ा।

नंदसी गांव में बूथ पर वेबकास्टिंग की जा रही है, इसमें 753 पंजीकृत मतदाता हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) प्रवीण गुप्ता ने कहा कि मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई थी। स्थानीय बीएलओ द्वारा मतदाता पर्चियां वितरित कर दी गई। संबंधित क्षेत्र में आचार संहिता के प्रावधानों का पालन कराया जा रहा है। साथ ही धारा 144 लागू कर दी गई है।”

सीईओ प्रवीण गुप्ता ने बताया कि मसूदा विधानसभा क्षेत्र के नांदसी गांव के बूथ संख्या 195 पर सुबह 7 बजे पुनर्मतदान शुरू हुआ जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगा।

उन्होंने आगे बताया कि सामग्री एकत्र होने के तुरंत बाद रात 9 बजे कॉलेज स्थित प्रशासनिक भवन के जिला चुनाव कक्ष में चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में मतदान दस्तावेजों की जांच की जाएगी। प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवार और उनके चुनाव एजेंट भी उपस्थित रहेंगे।

अन्य ख़बरें

जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, 5 किलो का प्रेशर कुकर IED बरामद क किया निष्क्रिय

Newsdesk

सीएम सम्राट चौधरी ने प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास में तेजी लाने का दिया निर्देश

Newsdesk

पश्चिम बंगाल विधायक हस्ताक्षर मामले में सीआईडी के सामने पेश होंगे अभिषेक बनर्जी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading