33.9 C
Jabalpur
May 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरठ में गद्दे के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का सामान राख

मेरठ, 2 मई । उत्तर प्रदेश के मेरठ के दिल्ली रोड पर गुरुवार दोपहर अचानक बजाज फार्म हाऊस गद्दे के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। सूचना के बाद पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग इतनी भयंकर थी कि उसने गोदाम में रखे माल और बिल्डिंग को अपनी जद में ले लिया। घटना में गोदाम में रखा सामान और बिल्डिंग जलकर खाक हो गए। आग लगने से लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

अन्य ख़बरें

भारत-वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग मजबूत करने के लिए आरबीआई और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम ने किया समझौता

Newsdesk

मध्य प्रदेश : उमरिया में सड़क हादसे में 4 की मौत, 41 घायल

Newsdesk

जबलपुर में निर्माण कार्य के दौरान मिला 12 किलो का जिंदा बम, जांच जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading