27.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता ने थानेदार को धमकाया

भोपाल, 3 मई । मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट के भोजपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की समय सीमा समाप्त होने पर माइक बंद करने पर विवाद हो गया। इस दौरान भाजपा नेता ने थानेदार को ही धमका डाला।

मामला गुरुवार रात का है। विदिशा संसदीय क्षेत्र के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोजपुर विधानसभा के मंडीदीप में प्रचार करने पहुंचे थे।

मंडीदीप के थानेदार ने प्रचार की समय सीमा पूरी होने पर माइक बंद करने को कहा तो मंच पर मौजूद पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सुरेंद्र पटवा भड़क उठे। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें पूर्व मुख्यमंत्री चौहान माइक को चालू करने को कह रहे हैं, तो वहीं सुरेंद्र पटवा थानेदार को धमका रहे हैं। सुनाई यहां तक दे रहा है कि तुम्हें फिकवा देंगे।

अन्य ख़बरें

मुंबई में गणेशोत्सव के सातवें दिन 6,436 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, कोई अप्रिय घटना नहीं

Newsdesk

जनेकृविवि के इमलिया फॉर्म में वानिकी विभाग द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम

Newsdesk

70वीं राज्य शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आज होगा शुभारंभ

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading