26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
खेल

एमआई और केकेआर की टक्कर, जानें मैच से जुड़े अहम आंकड़े

मुंबई, 3 मई । मुंबई इंडियंस (एमआई) शुक्रवार को आईपीएल 2024 के 51वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से भिड़ेगी।

मुकाबला मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा।

यह एमआई के लिए टूर्नामेंट में वापसी करने का एक बड़ा मौका होगा, जबकि केकेआर की नजर अंक तालिका में अपनी बढ़त और मजबूत करने पर होगी।

मुंबई 9 मैचों में सिर्फ 3 जीत के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर है, जबकि कोलकाता 6 जीत के साथ दूसरे स्थान पर है।

आमने-सामने की लड़ाई में मुंबई एकतरफा रूप में आगे हैं। अब तक खेले गए 32 मैचों में से मुंबई ने 23 मुकाबले जीते। वहीं, केकेआर को 9 मैचों में सफलता मिली।

संभावित प्लेइंग 11

एमआई: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नेहल वाधेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कूट्जी, पीयूष चावला और जसप्रीत बुमराह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और अनुकुल रॉय।

अन्य ख़बरें

यूएस ओपन: सबालेंका ने पेगुला को हराकर फाइनल में जगह बनाई, लगातार तीसरे खिताब से एक जीत दूर

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: शेफाली की फिफ्टी, दीप्ति-नंदिनी ने मिलकर चटकाए 5 विकेट, बांग्लादेश को हराकर फाइनल में भारत

Newsdesk

जूनियर विमेंस हॉकी एशिया कप: शान से सेमीफाइनल में पहुंचीं भारत की बेटियां, एकतरफा मुकाबले में पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading