September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

लालू यादव ने ‘शब्दों’ के जरिए पीएम मोदी पर कसा तंज

पटना, 3 मई । राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उनके कथित पसंदीदा शब्दों को लेकर तंज कसा है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए यह भी कहा कि वे नौकरी-रोजगार, गरीबी-किसानी जैसे शब्द भूल गए हैं।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सोशल साइट एक्स पर देशवासियों को संबोधित करते हुए लिखा कि हिंदी भाषा में आज लगभग 1.5 लाख शब्द बताये जाते हैं तथा अध्ययन की सभी शाखाओं में तकनीकी शब्दों को मिलाकर लगभग 6.5 लाख शब्द हैं।

उन्होंने आगे लिखा, “लेकिन, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे पसंदीदा शब्द हैं: पाकिस्तान, श्मशान, कब्रिस्तान, हिन्दू-मुसलमान, मंदिर-मस्जिद, मछली-मुगल, मंगलसूत्र, गाय-भैंस। ऊपर की लिस्ट पहले दो चरणों के चुनाव होने तक की है। सातवें चरण तक इस लिस्ट में कुछ दो चार नाम और बढ़ सकते हैं।”

लालू ने आगे कहा कि वे नौकरी-रोजगार, गरीबी-किसानी, महंगाई-बेरोजगारी, विकास-निवेश, छात्र-विज्ञान-नौजवान इत्यादि मुद्दे भूल गए है।

अन्य ख़बरें

स्वाइन फ्लू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं, ये आयुर्वेदिक सावधानियां बरतें: डायरेक्टर प्रदीप कुमार प्रजापति

Newsdesk

दिल्ली हाई कोर्ट की महत्वपूर्ण टिप्पणी, केवल तेज रफ्तार से चालक को लापरवाह नहीं ठहराया जा सकता

Newsdesk

‘परिवार से तय होगा रोकथाम, घर से तय करें परवरिश’, दिल्ली स्लीपर बस गैंगरेप पर किरण बेदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading