24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

अलीगढ़ में तैनात कांस्टेबल ने की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

अलीगढ़, 4 मई । अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुदकुशी कर ली। राहगीरों की सूचना पर जीआरपी व थाना गांधी पार्क पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक कांस्टेबल शिवम राणा बागपत का निवासी था। वह साल 2021 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था।

महानगर के छर्रा बसअड्डा पुल के नजदीक गांधीपार्क थाने में तैनात शिवम राणा (26) ने शुक्रवार देर शाम रेलवे ट्रैक पर लेटकर खुरकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।

इस घटना पर सीओ आरके. सिसोदिया ने बताया कि आज जानकारी मिली कि थाना गांधी पार्क में नियुक्त पुलिसकर्मी शिवम राणा की सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटने मौत हो गई। तुरंत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोर्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading