24 C
Jabalpur
August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हरिद्वार-नारसन बॉर्डर पर बस अनियंत्रित होकर पुलिस चौकी में घुसी, 5 घायल

हरिद्वार, 4 मई । हरिद्वार-नारसन बॉर्डर पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर थाने में जा घुसी जिसमें 5 यात्री घायल हो गए।

शनिवार सुबह दिल्ली की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार प्राइवेट बस एक पुलिस चौकी में घुसते हुए पलट गई जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चौकी के परखच्चे उड़ गए।

जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय बस में 60 यात्री सवार थे, जिसमें 5 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद बस का ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में चौकी पर तैनात होमगार्ड नरेश भी मलबे में दब गए। आसपास के लोगों और राहगीरों ने होमगार्ड को मलबे से बाहर निकाला।

अन्य ख़बरें

जबलपुर रेल मंडल के चितहरा में रेल लाइन पर कई फुट पानी भरा

Newsdesk

अखिलेश यादव पर मंत्री सुरेश खन्ना का पलटवार, बोले- अपने कार्यकाल की कानून-व्यवस्था याद करें

Newsdesk

पमरे खेलकूद संघ द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव का आयोजन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading