28.8 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाजियाबाद में फाइबर सीट फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी काबू पाने में जुटे

गाजियाबाद, 6 मई । साहिबाबाद साइट चार इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार रात करीब 9 बजे एक फाइबर सीट फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें कई किलोमीटर दूर तक नजर आईं।

फैक्ट्री में केमिकल के कई ड्रम रखे हुए थे। जिनके फटने पर धमाकों की आवाज दूर तक सुनाई दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। अब तक चार अन्य जिलों से भी फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया है, जो आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में पहाड़पुर कूलिंग फैक्ट्री नाम से एक फाइबर सीट की फैक्ट्री है।

रविवार रात फायर ब्रिगेड की टीम को तकरीबन 9 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद घटनास्थल के लिए फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियां रवाना की गईं। आग इतनी ज्यादा भीषण थी की मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों को आसपास के अन्य जिलों से भी कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा।

केमिकल और फाइबर सीट होने की वजह से आग पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 12 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है और आग पर काबू पाने का प्रयास अब भी जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

वारासिवनी की शैक्षणिक प्रतिभाओं का भव्य सम्मान समारोह का तीस अप्र्रैल को होंगा आयोजन

Newsdesk

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading