September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर के निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान लगी आग, बच्चे सुरक्षित

ग्वालियर, 9 मई । मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित एक निजी स्कूल में समर कैंप के दौरान अचानक आग लग गई। स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, पड़ाव थाना क्षेत्र के कांति नगर में स्थित एक निजी स्कूल में इन दिनों समर कैंप चल रहा है। इस शिविर में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं।

इसी दौरान गुरुवार को स्कूल में अचानक आग लग गई, जिससे भगदड़ के हालात बन गए।

स्कूल परिसर में मौजूद शिक्षकों और बच्चों के बालकों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग लगने की वजह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बताई जा रही है जिसे चार्ज किया जा रहा था और इसी दौरान उसमें आग लग गई।

आग स्कूल के बड़े हिस्से में फैल गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने स्कूल पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading