30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

सेंट पीटर्सबर्ग में बस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हुई

मॉस्को, 11 मई । रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में एक यात्री बस के नदी में गिरने से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। इसकी जानकारी रूसी जांच समिति के प्रेस कार्यालय ने दी।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1 बजे के आसपास सेंट पीटर्सबर्ग शहर में हुई।

बताया जा रहा है कि वाहन मोड़ते समय चालक ने नियंत्रण खो दिया। हादसे के वक्त बस के अंदर करीब 20 लोग सवार थे।

रूसी आपातकालीन मंत्रालय ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोगों की हालत गंभीर है।

44 वर्षीय ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इस दुर्घटना के पीछे ब्रेक फेल होना बताया।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मैक्रों के हिंदी में संदेश ने जीता दिल, पीएम मोदी से कहा, ‘भारत-फ्रांस की दोस्ती अमर रहे’

Newsdesk

भारत-फ्रांस संबंधों को और मजबूत करने का जर‍िया है फुटबॉल का साझा जुनून: प्रधानमंत्री मोदी

Newsdesk

जी-7 में पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में स्थिरता और समुद्री सुरक्षा को लेकर की मजबूत पैरवी : विदेश सचिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading