32.2 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयव्यापार

लाल निशान में खुला बाजार, करीब 600 अंक फिसला सेंसेक्स

मुंबई, 13 मई । घरेलू शेयर बाजार सोमवार को लाल निशान में खुले। शुरुआती कारोबार में बाजार के करीब सभी बड़े सूचकांकों पर दबाव देखा गया। सुबह 9:40 बजे तक बीएसई का सेंसेक्स 583 अंक या 0.80 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 72,080 अंक और एनएसई का निफ्टी 160 अंक या 0.73 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 21,894 अंक पर था।

खबर लिखे जाने तक, बाजार में ज्यादातर शेयर गिरावट में थे। कुल 1282 शेयर लाल निशान में और 738 हरे निशान में थे। निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक 641 अंक या 1.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 48,862 अंक और निफ्टी स्मॉलकैप 100 सूचकांक 273 अंक या 1.13 प्रतिशत टूटकर 15,833 अंक पर था।

सेक्टर के हिसाब से देखें, तो ऑटो, सरकारी बैंक, फिन सर्विस, मेटल, एनर्जी, रियल्टी, कमोडिटी और तेल एवं गैस शेयरों में दबाव देखा जा रहा है। बाजार में केवल फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में हल्की खरीदारी है।

सेंसेक्स में 30 में से 29 शेयर लाल निशान में और तीन हरे निशान में थे।

टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, जेएसडब्लू स्टील, एसबीआई, एनटीपीसी और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स हैं। केवल सन फार्मा ही हरे निशान में है।

ज्यादातर वैश्विक बाजार में बिकवाली का ट्रेंड बना हुआ है। टोक्यो, शंघाई, सोल और जकार्ता के बाजारों में गिरावट है। वहीं, बैंकॉक और हांगकांग के बाजार हरे निशान में बने हुए हैं। शुक्रवार को अमेरिका के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कच्चा तेल में हल्की गिरावट है। ब्रेंट क्रूड 82 डॉलर प्रति बैरल और डब्लूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल पर है।

अन्य ख़बरें

वायु सेना स्वदेशी कामिकेज ड्रोन करेगी विकसित, 16,000 फीट की ऊंचाई पर भर सकेंगे उड़ान

Newsdesk

कामाख्या मंदिर में 22 जून से शुरू होगा अंबुबाची मेला, तीन दिन बंद रहेंगे कपाट

Newsdesk

खबर पांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading