September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन पर फायरिंग की, पीछे हटने पर मजबूर किया

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना ने शनिवार को भारतीय क्षेत्र में मंडरा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी कर उसे खदेड़ दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जम्मू, 13 मई । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सेना ने शनिवार को भारतीय क्षेत्र में मंडरा रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी कर उसे खदेड़ दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एक अधिकारी ने कहा, “सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन पर गोलीबारी की। हालांकि, ड्रोन कुछ देर भारतीय क्षेत्र में मंडराने के बाद पाकिस्तान की ओर लौट गया।”

राजौरी के केरी सेक्टर से ड्रोन गतिविधि और उसके बाद सेना द्वारा कुछ राउंड फायरिंग की सूचना मिली थी।

अधिकारी ने कहा, “इलाके की गहन तलाशी ली गई, लेकिन जमीन पर कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। राष्ट्र-विरोधी तत्व हथियार और नशीले पदार्थ के पैकेट गिराने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। सुरक्षा बल उनके मंसूबों को नाकाम करने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।”

शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को पुंछ जिले के अल्लाहपीर इलाके के पास टिमटिमाती रोशनी के साथ एक उड़ने वाली वस्तु भी कुछ देर के लिए हवा में मंडराती देखी गई। सुरक्षा बलों ने इलाके की तलाशी ली, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं मिला।

अन्य ख़बरें

दिल्ली: रिश्वत मामले में सीबीआई की कार्रवाई, एमसीडी के वरिष्ठ सचिवालय सहायक समेत तीन गिरफ्तार

Newsdesk

बंगाल: अन्नपूर्णा योजना के लाभार्थियों ने पीएम मोदी को ‘बर्थडे गिफ्ट’ के तौर पर पौधा लगाया

Newsdesk

डिजिटल अर्थव्यवस्था पर कराधान के मुद्दे का शांत और गहन अध्ययन जरूरी है: निर्मला सीतारमण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading