35.6 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टीएमसी उम्मीदवार देव के पीए के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत

कोलकाता, 13 मई । पश्चिम बंगाल में सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आठ लोकसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है। इस बीच सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक सेलिब्रिटी सांसद-सह-उम्मीदवार के निजी सहायक (पीए) के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत के बाद राज्य की राजनीति में हलचल मच गई।

पश्चिमी मिदनापुर जिले के चंद्रकोना निवासी शिकायतकर्ता गंगेश सांतरा ने मौजूदा सांसद दीपक अधिकारी उर्फ देव के पीए रामपद मन्ना के खिलाफ रुपयों के बदले नौकरी के वादे के संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

इस संबंध में गंगेश ने चंद्रकोना टाउन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। घाटल में 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा और देव इस लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार हैं।

अपनी शिकायत में, गंगेश ने कहा कि उनकी बेटी को राज्य स्वास्थ्य विभाग में स्वास्थ्य कार्यकर्ता की नौकरी के लिए एक इंटरव्यू लेटर मिला।

शिकायत के अनुसार, उन्हें मन्ना से तीन लाख रुपये के भुगतान पर उनकी बेटी को नौकरी देने का आश्वासन मिला। गंगेश ने यह भी शिकायत की कि वह पहले ही मन्ना को 1.80 लाख रुपये का भुगतान कर चुके हैं।

हालांकि, जब उनकी बेटी का नौकरी के लिए चयन नहीं हुआ तो उन्होंने पैसे वापस मांगे।

गंगेश ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह चंद्रकोना टाउन थाने गए तो पुलिस ने शिकायत लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उन्होंने ईमेल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई।

हालांकि, मन्ना ने गंगेश से किसी भी तरह की जान-पहचान या बातचीत से इनकार किया है।

सांसद देव ने कहा है कि अगर मामले में कोई शिकायत आती है तो उचित जांच होगी और जो भी दोषी पाया जाएगा उसे दंडित किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

जनगणना और परीक्षा ड्यूटी का मिला फल, मध्यप्रदेश के शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं

Newsdesk

थाना पाटन अंतर्गत हुई 2 नकबजनी की घटनाओं का खुलासा

Newsdesk

लोक परिवहन बसों में सुरक्षा मानकों के षत प्रतिषत सत्यापन एवं आपातकालीन निकास व्यवस्था के अभाव में  दण्डात्मक कार्यवाही हेतु विषेष चैकिंग अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading