35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मुजफ्फरनगर में चलती कार बनी आग का गोला, कोई जनहानि नहीं

मुजफ्फरनगर में चलती कार बनी आग का गोला, कोई जनहानि नहीं

मुजफ्फरनगर, 18 मई । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। घटना जिले के कोतवाली नगर इलाके की है।

आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को कार में आग लगने की सूचना दी। हालांकि, इससे पहले लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।

दरअसल, कार चालक लद्धावाला से रामपुर तिराहा की ओर जा रहा था। तभी अचानक कार में आग लग गई। चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। शुुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।

मुजफ्फरनगर के फायर विभाग के मुताबिक, शनिवार को कोतवाली नगर थाना इलाके में एक कार (आई-20) में आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। तकरीबन सुबह 10 बजे कार में आग लगी थी। डैशबोर्ड के पास आग लगते ही पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई।

अन्य ख़बरें

फर्जी नामांतरण कर तहसीलदार फंसे, रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को क्यों बख्शा जा रहा

Newsdesk

पैसों के विवाद में युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद मारी गोली

Newsdesk

रांझी में वृद्धा की संदिग्ध मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading