31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

इस बार का चुनाव संविधान बचाने वाले और बदलने वाले के बीच : अखिलेश यादव

श्रावस्ती/अयोध्या, 18 मई । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को अयोध्या और श्रावस्ती में चुनावी जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार जो देश का चुनाव होने जा रहा है, ये हमारे आपके भविष्य का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं, जो संविधान को बचाना चाहते हैं और दूसरी तरफ वो हैं, जो संविधान बदलना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि चार चरणों के वोट पड़े हैं। उसमें भाजपा चारों खाने चित्त है।

पीएम पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, आपने देखा होगा, अब तो आंसुओं की नदी बहने लगी है। इस बार आंसुओं का पानी खतरे के ऊपर बह रहा है। ​​​​

​अखिलेश यादव ने कहा कि हम किसान भाइयों से कह के जा रहे हैं कि किसानों का पूरा का पूरा कर्जा माफ करेंगे। सपा ने तय किया है कि राशन की गुणवत्ता बढ़ाएंगे। गरीबों को आटा के साथ डाटा फ्री देने का काम करेंगे। मैंने एम्बुलेंस की सुविधा दी थी, आज एंबुलेंस खराब हो गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का जो रथ निकला है वो फंसा नहीं है, इस बार धंस गया है। श्रावस्ती की लोकसभा का संदेश तो बहुत पहले ही चला गया कि यहां से समाजवादी पार्टी न केवल जीतने जा रही है, इस बार यहां के लोगों ने मन बनाया है कि रिकॉर्ड मतों से जिता कर लोकसभा में भेजने का काम करेंगे।

अखिलेश ने कहा, भाजपा ने 25 लाख करोड़ बड़े- बड़े उद्योगपतियों का कर्ज माफ कर दिया। उन्होंने किसान का दुख दर्द मुसीबत नहीं समझा, इंडिया गठबंधन ने तय किया है, अपने किसानों, गरीबों का कर्ज माफ करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग वही हैं जिन्होंने काले कानून लाने का काम किया, वह लागू हो गए होते तो हमारे किसानों की पैदावार की लूट तो कर ही लेते, जमीनों पर भी कब्जा करना शुरू कर देते।

सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं को धोखा देने का काम किया है। कोरोना काल में इन्होंने जो वैक्सीन लगवाई, आज वो लोगों की जान ले रही है। लोगों को हार्ट अटैक पड़ रहे हैं। अब वैक्सीन बनाने वाली कंपनी कह रही है कि हम वैक्सीन वापस लेंगे। शरीर में जो वैक्सीन चली गई, उसे कैसे वापस लिया जा सकता है।

अखिलेश ने कहा कि पेपर लीक नहीं हुए, सरकार ने कराए हैं। कहीं, नौजवानों को नौकरी देनी न पड़ जाए। यह सरकार जानती है, अगर सरकारी नौकरी देंगे तो आरक्षण देना पड़ेगा। पीडीए की सरकार आई तो नौजवानों को उनका हक देंगे।

अन्य ख़बरें

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

सहायक प्राध्यापक (भूगोल) पद पर चयनित होने पर आकाश सोनी का हुआ सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading