July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राजस्थान में कांग्रेस नेता अमीन पठान के आलीशान फार्म हाउस पर चला बुलडोजर

 जयपुर, 20 मई । पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कांग्रेस नेता अमीन पठान के आलीशान फार्म हाउस पर बुलडोजर चलाया। आरोप है कि अमीन पठान ने जबरन वन विभाग की जमीन पर अपना फार्म हाउस बनवाया हुआ था। इस संबंध में उन्हें बीते दिनों दो दफा नोटिस भी जारी किए गए थे। कथित तौर पर नोटिस का कोई जवाब नहीं देने पर सोमवार सुबह भारी दलबल के साथ पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने उनके आलीशान फार्म हाउस को पलक झपकते ही जमींदोज कर दिया। सुबह छह बजे से लेकर आठ तक हुई कार्रवाई में उनके आलीशान फार्म हाउस को ढहा दिया गया। संभावित विरोध-प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और वन विभाग की टीम पूरे लाव लश्कर के साथ पहुंची थी, लेकिन मौके पर कोई विरोध नहीं हुआ। इससे पहले कांग्रेस नेता अमीन पठान द्वारा अतिक्रमण की गई वन विभाग की जमीन पर टीम कार्रवाई करने पहुंची थी, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसके बाद उन्हें गत 17 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। अमीन पठान ने हाल ही में बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading