31.6 C
Jabalpur
June 14, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बिहार के सारण में चुनावी रंजिश में चली गोली; 1 की मौत, 2 घायल

 छपरा, 21 मई । बिहार के सारण लोकसभा सीट पर सोमवार को हुए पांचवें चरण के मतदान के बाद मंगलवार को दो गुटों में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि सोमवार को सारण के कुछ मतदान केंद्रों पर हंगामा हुआ था और मारपीट की घटना हुई थी। राजद की उम्मीदवार रोहिणी आचार्य के एक मतदान केंद्र के पास पहुंचने के बाद भाजपा के कार्यकर्ता भड़क गए। इसके बाद हालांकि पुलिस ने मामले को निपटा दिया था और शांतिपूर्ण चुनाव कराने का दावा किया। इस मामले में मंगलवार को एक बार फिर विवाद बढ़ गया। छपरा के भिखारी ठाकुर चौक के पास गोलीबारी हुई जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई और दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को पटना रेफर कर दिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद में कुछ लोगों ने गोलीबारी की। तीन लोगो को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई है। दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर कैंप कर रही है। क्षेत्र में तनाव व्याप्त है।

अन्य ख़बरें

पहला वनडे: भारत के खिलाफ महज 48 गेंदों में शतक, गुरबाज ने आखिर क्यों गौतम गंभीर को श्रेय दिया

Newsdesk

रामगढ़ में एक कोयला खदान में जहरीली गैस सूंघने से चार लोगों की मौत

Newsdesk

राजनगर-बिजुरी मार्ग का मंत्री दिलीप जायसवाल ने किया भूमि पूजन, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading