September 16, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

छपरा में गोली कांड के बाद इंटरनेट बंद, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

छपरा, 21 मई । लोकसभा चुनाव के बीच बिहार में छपरा के भिखारी चौक पर हुए गोलीकांड के बाद एहतियात बरतते हुए प्रशासन ने जहां दो दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है, वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों को तैनात कर दिया है। पुलिस की हर गतिविधि पर पैनी नजर है। वहीं, गोलीकांड में हमले में घायल गुड्डू राय ने कहा, “तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें से एक की मौत हो गई है।” पुलिस ने इस मामले में बीजेपी नेता रमाकांत सिंह सोलंकी को हिरासत में लिया है। बता दें कि छपरा के भिखारी चौक पर मंगलवार सुबह दो गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें एक की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पटना भेज दिया गया है, जिनसे मिलने खुद रोहिणी आचार्य पहुंचीं। वहीं, स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब हम वो दुकान नहीं खोलेंगे। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी बीजेपी और आरजेडी समर्थकों के बीच हुई। कई दफा गोलियां चलाई गईं। यहां पर सोमवार मतदान हुआ, इस दौरान बूथ संख्या 118 पर तनाव देखने को मिला था। अब मंगलवार सुबह गोलीबारी हुई। मौके पर मौजूद लोग इस पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। छपरा के एसपी गौरव मंगला ने कहा, “सोमवार को मतदान के दौरान विवाद हुआ था। इसके बाद मंगलवार को बीजेपी और आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच यह गोलीकांड हुआ है। इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है, जिसमें एक की मौत हो गई और अन्य दो घायलों को उपचार के लिए पटना के पीएमसीएच अस्पताल रेफर कर दिया गया है।“

अन्य ख़बरें

चलती कार में हथियार लहराने का वीडियो वायरल, युवक पर कार्रवाई

Newsdesk

रुपये और मोबाइल छीनने वाला लुटेरा चंद घंटों में गिरफ्तार

Newsdesk

प्रतिबंधित ई-सिगरेट बेचने वाला पान दुकान संचालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading