27.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुणे : डैम में नाव पलटने से 7 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुणे, 22 मई । महाराष्ट्र के पुणे जिले में उजानी डैम में नाव पलटने से 6 लोग लापता हो गए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की संयुक्त टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। हालांकि, नाव में कुल कितने लोग थे, इस बारे में अभी तक कोई अधिकृत जानकारी सामने नहीं आई है। नाव पलटने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। बताया गया है कि अचानक आए तूफान और तेज हवा के कारण ये नाव नदी में पलट गई। पुलिस ने अपने बयान में कहा, “नाव पुणे से 140 किलोमीटर दूर इंदापुर तहसील के कलशी गांव में उजानी डैम में पलटी है। गोताखोरों की मदद से लोगों को खोजने की कोशिश जारी है। रात के समय रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही थी।“ बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रात को अंधेरे के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया था।

अन्य ख़बरें

थाना यातायात पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई

Newsdesk

धान की फसल बर्बादी के सर्वेक्षण और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार ने उठाई किसानों की आवाज

Newsdesk

नहर पुलियों की संकीर्णता से हादसों का खतरा, चौड़ीकरण और मार्ग सुधार को लेकर अधिकारियों से चर्चा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading