23 C
Jabalpur
September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ठाणे में केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, कई लोग घायल

 ठाणे (महाराष्ट्र), 23 मई । ठाणे के डोंबिवली में एमआईडीसी परिसर में स्थित एक प्राइवेट केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार को सिलसिलेवार विस्फोटों के बाद आग लग गई। एक चश्मदीद ने बताया, “विस्फोट इतने जबरदस्त थे कि आसपास के घर हिल गए और कुछ घरों के शीशे टूट गए। भयभीत स्थानीय लोग घरों से निकलकर बाहर आ गए।” कुछ ही मिनटों बाद, फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर आधा दर्जन फायर टेंडर, पानी के टैंकर और बचाव दल मौके पर पहुंचे। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि फैक्ट्री में हुए विस्फोट और आग लगने की घटना में कम से कम पांच लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। हालांकि, घायलों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य ख़बरें

भाजपा नेताओं ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के गिनाए फायदे, विपक्ष को भी दिया जवाब

Newsdesk

पीएम मोदी और शी जिनपिंग ने व्यापार असंतुलन, सप्लाई चेन और बाजार पहुंच पर की चर्चा

Newsdesk

हरियाली के रंग में रंगा  हाईकोर्ट बार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading