33.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पीएम मोदी का काशी की 2,000 हस्तियों के नाम खत, कहा- ‘आपके प्यार ने मुझे बनारसी बना दिया’

नई दिल्ली, 24 मई । लोकसभा चुनाव में पांच चरण के मतदान हो चुके हैं। शनिवार को छठे चरण में 7 राज्यों की 58 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी के प्रबुद्ध और पद्मश्री से नवाजे गए 2,000 लोगों को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने चिट्ठी लिखकर काशी की इन सभी खास हस्तियों के परिवार के सदस्यों और अपनी संस्था के लोगों को मतदान स्थल तक लाने में सक्रिय रूप से योगदान देने की अपील की है। इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने यह भी कहा कि काशीवासियों के प्यार ने मुझे बनारसी बना दिया है। इस चिट्ठी में पीएम मोदी ने लिखा, ”आपको अवगत है कि भारतीय लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व चल रहा है। काशी लोकसभा में पहली जून को मतदान होना है। काशी में आप सबके आत्मीय प्यार ने मुझे बनारसी बना दिया। केवल सांसद ही नहीं, बल्कि, स्वयं को काशी के बेटे के रूप में पाता हूं। आप सबसे यह निवेदन है कि पहली जून को एक-एक वोट भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हो। आपके एक वोट की ताकत से आज देश का भविष्य निर्माण हो रहा है। भारत को सामर्थ्यवान बनाने में आपका ही बड़ा योगदान है।” उन्होंने खत में आगे लिखा, ”हम काशी की बात करें तो मुझसे अधिक आपको पता है। इन 10 वर्षों में काशी के विकास को लेकर हमने जो संकल्प लिए थे, एक-एक कर पूरे हो रहें हैं। बाबा विश्वनाथ के आशीर्वाद से जो कुछ कर पाया हूं, अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 2024 का चुनाव बहुत मायने में महत्वपूर्ण है। आपके मत एवं समर्थन से ही विकसित भारत का संकल्प पूर्ण होगा।” पीएम मोदी ने खत के आखिर में अपील करते हुए लिखा, ”1 जून को स्वयं, परिवार के सदस्यों एवं अपनी संस्था के लोगों को मतदान स्थल तक लाने में सक्रिय रूप से योगदान करें। अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा, अपने गौरव को और अधिक ऊंचाईयां देने के लिए साथ चलें।” इससे पहले पीएम मोदी के समर्थन में वाराणसी में मातृशक्ति ने मां गंगा की आरती उतारी थी। नमामि गंगे की महिला सदस्यों ने चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी की जीत के लिए वाराणसी के गायघाट पर मां गंगा की पूजा-अर्चना की थी। नमामि गंगे की महिला सदस्यों ने गायघाट पर हाथ में पीएम मोदी की फोटो लेकर आरती की। इसके अलावा वहां मौजूद अन्य लोग ‘मैं हूं मोदी का परिवार’ और ‘तीसरी पारी तीसरी आर्थिक महाशक्ति’ के पोस्टर लेकर खड़े दिखे। बता दें कि लोकसभा के सातवें और आखिरी चरण में एक जून को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। वाराणसी सीट पर भी सातवें चरण में एक जून को वोट डाले जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। पीएम मोदी यहां से लगातार 10 साल से सांसद हैं। चुनाव के नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

ट्विशा शर्मा केस: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत रद्द की

Newsdesk

सुकून होटल में पकड़ी गई युवती निकली मेडिकल की डॉक्टर, युवक सुपरवाइजर

Newsdesk

भीषण गर्मी में आग के घेरे में बैठकर किन्नर साधु कर रहे हठयोग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading