26.5 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

बिजनौर में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

 बिजनौर, 24 मई । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया। घटना एक दिन पहले की है। पुलिस उपाधीक्षक देश दीपक ने बताया कि, “नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय एक युवक को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। वह पीड़िता का पड़ोसी है और अक्सर उसके घर आया जाया करता था। उसकी पहचान अनिस के रूप में हुई।” गुरुवार को लड़की के परिवार के सभी लोग काम से बाहर गए हुए थे। लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी ने लड़की को पकड़ लिया और दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। लड़की के विरोध करने पर आरोपी ने उसकेे मारपीट की और जान से मारने की धमकी देेेक मौके से फरार हो गया। जब लड़की के परिवार के घर वापस आए, तो मां ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद में पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई। डीएसपी ने कहा,”आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़की के मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”

अन्य ख़बरें

चित्रकूट पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, बाढ़ प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

तारीख पर तारीख की प्रवृत्ति में बदलनी होगी, 5 साल से पुराने राजस्व मामलों का हो निस्तारण: सीएम योगी

Newsdesk

रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगमायुक्त को बांधा रक्षा सूत्र

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading