September 1, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुड

पिता सुनील दत्त की 19वीं पुण्यतिथि पर संजय दत्त ने किया पोस्ट, कहा- ‘हर दिन आपकी याद आती है’

 मुंबई, 25 मई । अपने पिता और दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त की 19वीं पुण्यतिथि पर बॉलीवुड स्टार संजय दत्त ने उन्हें याद करते हुए एक भावुक पोस्ट किया। संजय ने इंस्टाग्राम पर पिता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की, जिनमें उनकी 2003 में रिलीज हुई फिल्म ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’ के एक सीन का फोटो भी शामिल है। एक्टर ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपकी यादों और प्यार को संजोए हुए हूं, पिताजी। आप मेरे जीवन में मार्गदर्शक बने रहना। आज और हर दिन… आपकी याद आती है।” सुनील दत्त का 2005 में मुंबई स्थित उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने के चलते निधन हो गया था। वह 75 साल के थे। संजय जल्द ही प्रेम की एक्शन फिल्म ‘केडी : द डेविल’ में नजर आएंगे। इसमें ध्रुव सरजा, वी. रविचंद्रन, रमेश अरविंद, शिल्पा शेट्टी, रेशमा नानैया और जिशु सेनगुप्ता शामिल हैं। उनके पास ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और परेश रावल समेत कई कलाकार हैं

अन्य ख़बरें

कश्मीरा शाह ने दिखाए परफेक्ट कर्व्स, कृष्णा अभिषेक ने किया चीयर

Newsdesk

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

Newsdesk

कैटरीना कैफ हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, सपोर्ट में आईं शिवालिका ओबेरॉय  

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading