April 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ‘लव और लैंड जिहाद’ के मुद्दे पर झारखंड सरकार को घेरा

दुमका, 29 मई । पीएम मोदी की चुनावी रैली के ठीक 24 घंटे बाद दुमका पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी लव जिहाद और जमीन जिहाद के सवाल पर झारखंड की मौजूदा सरकार पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने दुमका लोकसभा सीट के सारठ में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में जल-जंगल-जमीन के नाम पर जो सरकार बनी, उसी की शह पर यहां लव जिहाद से लेकर जमीन जिहाद चल रहा है। घुसपैठिए आदिवासी बहनों को गुमराह कर रहे हैं, झारखंड के लोगों की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं और इन्हें यहां की सरकार संरक्षण दे रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन के नेता पता नहीं कैसा कीर्तिमान कायम कर रहे हैं? झारखंड में सीएम की कुर्सी पर बैठ चुका व्यक्ति भ्रष्टाचार के मामले में जेल में है। राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम, केजरीवाल, लालू यादव और टीएमसी, डीएमके के नेता बेल पर हैं। चारा, अलकतरा, शराब और न जाने कितने तरह के घोटाले करने वाले तमाम नेताओं को जनता कभी दुबारा नहीं आने देगी। इनकी जगह जेल है। जेपी नड्डा ने कहा कि झारखंड में मंत्री के पीए के नौकर के घर से 29 करोड़ मिले तो यहां के कांग्रेस सांसद के यहां से 350 करोड़ जब्त हुए। यह गरीब आदिवासियों के हक का पैसा है। मोदी जी की सरकार का संकल्प है कि लूटे गए पैसे जनता को लौटाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दस साल पहले देश का आम नागरिक मान चुका था कि राजनीति से कुछ बदलने वाला नहीं है, लेकिन, मोदी जी ने सरकार में आते ही अपने तप, कर्म, मेहनत से देश को आगे बढ़ाया। आज हर साधारण नागरिक बोलता है कि देश बदल रहा है। मोदी जी ने देश की राजनीति की संस्कृति और परिभाषा बदल डाली। उन्होंने विकासवाद का नारा दिया और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के संकल्प को साकार किया। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश 11वें स्थान से छलांग लगाकर दुनिया में पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया। जल्द ही यह तीसरी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान की अपील करते हुए कहा कि आने वाले 4 जून को देश एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा और मोदी जी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

अन्य ख़बरें

बंगाल में भाजपा सरकार बनाओ, हर घुसपैठिए को चुन-चुनकर बाहर निकाल देंगे: अमित शाह

Newsdesk

जयशंकर ने इंडिया-अफ्रीका समिट का लोगो किया लॉन्च, बोले- अफ्रीका के विकास के बिना हमारा विकास अधूरा

Newsdesk

2003 के एनसीपी नेता हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading