July 29, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण को बेहतर बनाने पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए

बीजिंग, 30 मई। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हाल ही में ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के निर्माण को और बेहतर बनाने पर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि हाल के कई वर्षों में, चीन के परिवहन मंत्रालय और अन्य संबंधित विभागों और विभिन्न क्षेत्रों ने सीपीसी केंद्रीय समिति के निर्णयों और व्यवस्थाओं को ईमानदारी से लागू किया है। ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के निर्माण में उल्लेखनीय उलब्धियां हासिल हुईं। किसानों में लाभ, खुशी और सुरक्षा की भावना लगातार बढ़ रही है। शी चिनफिंग ने बल देकर कहा कि नए युग और नई यात्रा में, हमें नीतियों और विनियमों को और बेहतर बनाने तथा शासन क्षमताओं में सुधार के प्रयास जारी रखना चाहिए। हमें ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देना जारी रखना चाहिए और किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों की आम समृद्धि को बढ़ावा देने, व्यापक ग्रामीण पुनरुद्धार को बढ़ावा देने, कृषि और ग्रामीण आधुनिकीकरण की गति में तेजी लाने और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए मजबूत सेवा गारंटी प्रदान करनी चाहिए। गौरतलब है कि 2024 में ‘चार श्रेष्ठताओं वाली ग्रामीण सड़कों’ के उच्च-गुणवत्ता वाले विकास को बढ़ावा देने के लिए एक ऑन-साइट बैठक चीन के चच्यांग प्रांत के शाओक्सिंग शहर में आयोजित की गई थी।

अन्य ख़बरें

कुमामोटो में भूकंप से हुई तबाही पर पीएम मेलोनी ने जताया दुख, जापान को मदद का दिया भरोसा

Newsdesk

ट्रंप से मिले जेलेंस्की और नेतन्याहू, यूक्रेन युद्ध और ईरान संकट पर हुई अहम बातचीत

Newsdesk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी, छह महीने में 257 सांप्रदायिक घटनाएं दर्ज: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading