August 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बिजनौर में बैंक्वेट हॉल में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

बिजनौर, 30 मई । उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कोतवाली शहर थाना इलाके में बने एक बैंक्वेट हॉल में गुरुवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। विभाग के मुताबिक फायर स्टेशन बिजनौर में गुरुवार दोपहर 11:30 बजे राजमिलन पैलेस बैंक्विट हॉल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद चार फायर टेंडर यूनिट को घटनास्थल पर भेजा गया। आग बैंक्वेट हॉल की दो मंजिल इमारत के ऊपरी हिस्से में रखे सामान में लगी थी। इस बात की आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट के चलते बैंक्वेट हॉल में आग लगी होगी। अग्निशमन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कोतवाली शहर इलाके में स्थित राजमिलन पैलेस बैंक्विट हॉल में गुरुवार दोपहर को अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना के बाद अफरा तफरी की स्थिति भी बनी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया। विभागीय अधिकारी ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। चार दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग लगने के सही कारणों का पता लगाने में जुटी है।

अन्य ख़बरें

पुरानी रंजिश में युवक पर लाठी से हमला, बचाने पहुंचे माता-पिता और बहनों को भी पीटा, चार पर FIR

Newsdesk

घर के पास खड़ी कार के चारों टायर और अलॉय व्हील चोरी, जैक और ईंटों पर छोड़ गए चोर

Newsdesk

चरने गईं 10 भैंसों में से चार चोरी, दो महीने की जांच के बाद घमापुर थाने में FIR

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading