38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

रुझानों में एनडीए को बहुमत मिलने पर भाजपा नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

 नई दिल्ली, 4 जून । लोकसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आ रहे हैं। रुझानों में एनडीए ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। एनडीए को 290 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। वहीं, इंडिया गठबंधन 210 से अधिक सीटों पर आगे चल रही है। रुझानों में एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी सरकार बनाने जा रहे हैं। ओडिशा में भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 10 साल में बिना कांग्रेस के सपोर्ट और रिमोट के सफलता के साथ दो कार्यकाल पूरे किए हैं और सुशासन के सफर को 3 कार्यकाल में प्रवेश करवा रहे हैं। मैं इस बात से स्पष्ट सहमत हूं, जो भी रिजल्ट आएंगे, वो जुगाड़ की नहीं, स्पष्ट जनादेश की सरकार आएगी। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि बिल्कुल स्पष्ट हो गया है कि इतिहास रचा जा रहा है और तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं। यह अपने आप में एक इतिहास रचा जाएगा। मैं इतना ही कहना चाहूंगा कि क्यों पड़े हो चक्कर में, कोई नहीं मोदी के टक्कर में, पुन: भारतीय जनता पार्टी और एनडीए की सरकार बनने जा रही है। जैसे-जैसे हम आगे बढ़ेंगे, भारतीय जनता पार्टी का आंकड़ा बढ़ता जाएगा। जनता का आशीर्वाद नरेंद्र मोदी के साथ है। भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि विपक्ष का इंडी अलांयस आज एक्सपोज हो गया है। देश आज विकसित भारत चाहता है। देश गरीब के लिए घर चाहता है। देश बुजुर्ग के लिए मुफ्त इलाज चाहता है। इन सभी भावनाओं को भाजपा आगे लेकर आई है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने जा रही है। देश के प्रधानमंत्री मोदी को ही श्रेय जाता है, देश के लोगों को ही ये श्रेय जाता है क्योंकि अब तक तीसरी बार कोई चुनकर प्रधानमंत्री नहीं बनकर आया है। यह आपने आप में एक रिकॉर्ड होगा। क्योंकि जवाहर लाल नेहरू भी नॉमिनेटेड थे, इलेक्टेड नहीं थे। भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने कहा कि हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि भारतीय जनता पार्टी ही सरकार बनाएगी। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री होंगे। जाहिर है कि इस तरह के शुरुआती ट्रेंड आ रहे हैं। लेकिन, अभी बहुत सारे राउंड बाकी हैं, भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन अच्छा होगा। हालांकि, एक-दो राज्य ऐसे हैं जिनमें यूपी, हरियाणा वहां पर हमारी पार्टी को जो बढ़त होनी चाहिए थी, वो नहीं मिल पाई है। बल्कि, अन्य पार्टी अच्छा प्रदर्शन कर रही है, यह दुश्वारी का सबब हो सकता है। लेकिन, हम पूरी तरह से आश्वस्त हैं फिर एक बार मोदी सरकार बनेगी। बहुत ही अच्छे मार्जिन के साथ पीएम मोदी फिर सत्ता पर प्रधान सेवक के तौर पर आसीन होंगे। शाजिया इल्मी ने कहा कि दिल्ली की सभी 7 सीट भाजपा के खाते में आएगी। हालांकि, कुछ जगह मार्जिन कम हो सकता है। लेकिन, 7 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीतेंगे। भाजपा नेता राधिका खेड़ा ने कहा कि देश ने स्पष्ट नतीजे दे दिया है। पहले एग्जिट पोल में हमने देखा, वो अब एक्जैक्ट पोल बनने जा रहे हैं। देश ने एक बार फिर पीएम मोदी की गारंटी पर विश्वास जताया है। उनके राष्ट्रवाद पर विश्वास जताया है। भारत को आगे ले जाने के उनके काम में विश्वास जताया है। एक बार फिर परिवारवाद के खिलाफ वोट दिया है, जो कांग्रेस और उनके अलांयस ने प्रदेशों में भ्रष्टाचार किया है, उनके खिलाफ वोट दिया है। इंडी अलांयस ने तुष्टीकरण करने की कोशिश की, उसके खिलाफ वोट दिया है। अगर विपक्ष ने इतनी मेहनत एग्जिट पोल के खिलाफ बोलने में लगाया है, ग्राउंड पर लगाया होता तो नतीजे थोड़े से बेहतर होते।

अन्य ख़बरें

क्या है ‘हरामी नाला’? अमित शाह के दौरे से फिर चर्चा में आया संवेदनशील सीमा क्षेत्र

Newsdesk

बंगाल सरकार ने बाड़ लगाने के लिए 7 दिनों में बीएसएफ को 600 हेक्टेयर जमीन सौंपी: अमित शाह

Newsdesk

बकरीद पर सौहार्द की अपील, इमरान मसूद बोले- राहुल गांधी ही एनडीए को दे सकते हैं चुनौती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading