September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एनडीए बिहार में 36 और देश में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी : जीतन राम मांझी

 पटना, 4 जून । बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में 40 में से 32 सीटों पर एनडीए और 7 सीटों पर इंडिया गठबंधन आगे है। बिहार की गया लोकसभा सीट की अगर हम बात करें तो यहां से बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। वह फिलहाल करीब 70 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। अपनी बढ़त पर पत्रकारों से बात करते हुए जीतन राम मांझी ने दावा किया कि बिहार में एनडीए 40 में से 36 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और देश भर में 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। 360 और 400 सीट जीतने की बात अब हम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतकर गया लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद शहर का विकास मेरी प्राथमिकता होगी। गया के विकास को लेकर शुरू से ही मन में कई योजनाओं का ख्याल है। गया के गांधी मैदान का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, सुंदर पार्क बनाया जाएगा। वहीं, बोधगया को आगरा की तरह वर्ल्ड हेरिटेज के अनुरूप में डेवलप किया जाएगा और पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाएगा। बता दें, गया लोकसभा सीट पर मुख्य तौर से एनडीए प्रत्याशी जीतन राम मांझी और राजद प्रत्याशी कुमार सरबजीत के बीच मुकाबला है। कुमार सर्वजीत करीब 70 हजार वोटों से पीछे चल रहे हैं। गया लोकसभा सीट को भाजपा का गढ़ माना जाता है, यहां लंबे समय से भाजपा की जीत होती चली आ रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा के टिकट पर विजय मांझी यहां से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading