38.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महाराष्ट्र में भाजपा के खराब प्रदर्शन की फडणवीस ने ली जिम्मेदारी, इस्तीफे की कर डाली पेशकश

नई दिल्ली, 5 जून । लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे सामने आ चुके हैं। रिजल्ट में एनडीए को पूर्ण बहुमत मिल चुका है। ऐसे में अब तीसरी बार एनडीए सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफे की पेशकश कर दी है। उन्होंने राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे की पेशकश की है। उन्होंने भाजपा हाईकमान से मांग की है कि उन्हें उनके पद से मुक्त किया जाए। ताकि वह पार्टी के लिए काम कर सकें। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सारी जिम्मेदारी एक लीडर के रूप में मेरे ऊपर थी। महाराष्ट्र में एक प्रकार से हार मिली है और सीटें कम हुई है। इसकी पूरी जिम्मेदारी मेरी है, मैं इसे स्वीकार करता हूं। फडणवीस ने आगे कहा कि कहां कमियां रह गई है उसे ठीक करने की कोशिश करूंगा। मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं और जोरों से मैदान में उतरूंगा। हमारी पूरी पार्टी को साथ में लेकर हम नई रणनीति तैयार करेंगे। नई रणनीति करके हम लोग जनता के बीच जाएंगे। जनता का जो विश्वास है, उसे फिर हासिल करेंगे। महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव के नतीजों की बात करें तो, महाराष्ट्र की 48 सीटों में से कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं, शिवसेना (उद्धव ठाकरे) को भी 9 सीटों पर जीत प्राप्त हुई है। इसके अलावा शरद पवार के खेमे वाले एनसीपी को आठ, सीएम एकनाथ शिंदे की पार्टी को सात सीटों पर जीत मिली है। जबकि, अजित पवार को एक सीट और एक सीट निर्दलीय प्रत्याशी के खाते में आई। पिछले लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भाजपा ने 23 सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन, इस बार भाजपा 9 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई है।

अन्य ख़बरें

कटंगा में बोरे में मिला मृत गोवंश, क्षेत्र में बढ़ी हलचल

Newsdesk

शहर में ईद की रौनक, ईदगाहों में देश की खुशहाली के लिए उठे हाथ

Newsdesk

दवा बाजार में खुली नालियां, खुले चैंबर और बदबू से परेशान मरीज-व्यापारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading