23.5 C
Jabalpur
September 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)

एकता कपूर ने अपने 49वें जन्मदिन पर किए वेंकटेश्वर मंदिर के दर्शन

 मुंबई, 7 जून । कंटेंट क्वीन एकता कपूर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद लिया। बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की प्रबंध निदेशक और क्रिएटिव हेड एकता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें मंदिर के परिसर में सफेद रंग के सूट में देखा जा सकता है। बर्थडे गर्ल का चॉकलेट केक काटते हुए एक फोटो भी है। एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एकता के साथ एक मोनोक्रोम तस्वीर शेयर की। करीना ने एकता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए एक नोट भी लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा, “जन्मदिन मुबारक बॉस… सॉलिड, लविंग और निडर… हमेशा ढेर सारा प्यार”। वहीं एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने एकता के साथ एक वीडियो शेयर किया और कहा, “आपकी मुस्कुराहट और खुशी की कामना करती हूं। आप हमेशा स्वस्थ रहें, आपको जन्मदिन की शुभकामनाएं… आप जैसी हैं वैसी ही खास हैं।” मौनी रॉय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकता के साथ एक प्यार भरी तस्वीर शेयर की। मौनी ने लिखा, ”उस महिला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, जिसे मैंने हमेशा प्यार किया है। भगवान आपको वह सब प्रदान करें जो आप चाहती हैं। जन्मदिन की शुभकामनाएं मेरी प्यारी एकता मैम, लव यू।” एकता को ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कहानी घर घर की’, ‘कुसुम’, ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘क्या हादसा क्या हकीकत’, ‘किस देश में है मेरा दिल’, ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ जैसे कई मशहूर शो बनाने के लिए जाना जाता है। उन्होंने वर्तमान में प्रसारित होने वाले शो ‘भाग्य लक्ष्मी’, ‘परिणीति’, ‘कुंडली भाग्य’ और ‘कुमकुम भाग्य’ ‘लव सेक्स और धोखा 2’ का भी निर्माण किया है। बता दें कि कंटेंट क्वीन एकता कपूर लगभग हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर तिरुपति मंदिर जाती हैं। 49 साल की एकता कपूर आज भी सिंगल हैं। उन्होंने अब तक शादी के बारे में नहीं सोचा है। इसके बावजूद एकता एक बच्चे की मां है। एकता ने सरोगेसी की मदद से 2019 में ही अपने बेटे का वेलकम किया था। वह एक बेहतरीन बेटी होने के साथ एक शानदार मां भी हैं। बालाजी टेलीफिल्म्स बैनर तले एकता कपूर अब तक करीब 130 से ज्यादा टीवी शो प्रोड्यूस कर चुकी हैं। उन्होंने कई फिल्मों का भी निर्माण किया है।

अन्य ख़बरें

एक्टिंग में डार्क साइड को अपनाना सबसे खास है, किरदार निभाना आसान नहीं: मनोज बाजपेयी

Newsdesk

‘आजा गुफाओं में आ’  के बारे में रवीना टंडन ने दूर की गलतफहमी, बोलीं- इसे हॉरर फॉर्मेट देना गलत

Newsdesk

चार नामी डायरेक्टर, चाहत के चार रंग और एक ऐसी एंथोलॉजी जो बांधकर रखे !

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading