23.3 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मध्य प्रदेश के विदिशा में पेस्टिसाइड फैक्ट्री में लगी भीषण आग

विदिशा (मध्य प्रदेश), 12 जून । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में स्थित एक पेस्टिसाइड फैक्ट्री में बुधवार सुबह आग लग गई। फैक्ट्री परिसर में मौजूद रासायनिक पदार्थों के चलते आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगी हुई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित इस पेस्टिसाइड फैक्ट्री में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। फैक्ट्री परिसर में कई ड्रमों में रासायनिक पदार्थ रखे थे, जिससे आग तेजी से फैली। आग बुझाने के अभियान के साथ-साथ फैक्ट्री की चाहरदीवारी को तोड़कर रसायनों के ड्रमों को हटाया गया ताकि आग वहां तक न फैल जाये। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां लगी हुई हैं। पानी के टैंकरों की भी मदद ली जा रही है। विदिशा के अलावा सांची, गंजबासौदा और रायसेन की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। यह पेस्टिसाइड फैक्ट्री भाजपा के एक नेता की बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों धार जिले के औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर की एक प्लास्टिक पाइप बनाने वाली फैक्ट्री में भी आग लग गई थी। फैक्ट्री परिसर में प्लास्टिक की सामग्री बड़ी तादाद में होने के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया था और उसे बुझाने में कई घंटे का वक्त लगा था। इस अग्निकांड में बड़ा नुकसान भी हुआ था।

अन्य ख़बरें

भय से भरोसे तक पहुंचाने की पहल, प्रभावित बच्चों और उनके परिजनों के लिए भोजन-नाश्ते के साथ राशन की व्यवस्था

Newsdesk

सेवा से संकल्प अभियान में बालाघाट नगर पालिका ने दिया जनसेवा का संदेश

Newsdesk

सोसायटी प्रभारी प्रबंधक के
ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का छापा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading