30.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

तेलंगाना : छह साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 हैदराबाद, 14 जून  तेलंगाना के पेड्डापल्ली जिले में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने 6 साल की बच्ची का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, बच्ची चावल मिल में अपनी मां के साथ सो रही थी। इस दौरान आरोपी उसे अगवा कर पास की झाड़ियों में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में उसने बच्ची की हत्या कर दी। जब आधी रात पीड़िता की मां की आंख खुली तो पाया कि बच्ची उसके पास नहीं है। उसने अन्य मजदूरों को सूचित किया। तलाश करने पर उन्होंने बच्ची को चावल मिल के पास मृत पाया। मजदूरों ने ट्रक चालक आरोपी बलराम को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी उत्तर प्रदेश से है। बच्ची को गोद में उठाकर ले जाने की उसकी तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। रात करीब 11 बजे हुई इस घटना ने पेड्डापल्ली में सनसनी फैला दी है। पुलिस ने पीड़िता के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिवार और महिला संगठनों ने न्याय की मांग की है।

अन्य ख़बरें

भारत रूस को पछाड़ विदेशी मुद्रा भंडार में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंचा

Newsdesk

पीएम मोदी ने जी20 में अफ्रीकी संघ को दिलाई स्थायी सदस्यता, ग्लोबल साउथ को बनाया मुख्य भागीदार : दक्षिण अफ्रीकी पत्रकार

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन : पर्यटन को कम न आंकें, जीडीपी में बड़ा योगदान- साउथ अफ्रीका टूरिज्म हेड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading