25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड के गढ़वा में तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को रौंदा; पांच की मौत, कई घायल

गढ़वा (झारखंड), 14 जून । झारखंड के गढ़वा जिले के नगरऊंटारी में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। हादसा गढ़वा-डाल्टनगंज रोड पर पाल्हे नामक गांव के पास तब हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रहे सवारियों से लदे ऑटो को रौंद डाला। बताया जा रहा है कि ऑटो पर सवार सभी लोग मजदूरी करने के लिए राज्य से बाहर जा रहे थे। उन्हें नगरऊंटारी रेलवे स्टेशन से शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन पकड़नी थी। हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पहचान बिमलेश कुमार कनौजिया, अरुण भुइयां, बिकेश भुइयां, राजा कुमार और राजकुमार भुइयां के रूप में हुई है। वे नगरऊंटारी थाना क्षेत्र के सीरिया तोमर गांव के रहने वाले थे। उनके अलावा आठ लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। टक्कर के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग सहायता के लिए दौड़े। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया। इनमें से ज्यादातर की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों में राम प्रसाद राम, छोटू लाला भुइयां, उमेश भुइयां, राकेश भुइयां, मेराज अंसारी और संजय भुइयां शामिल हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। दूसरी तरफ, ऑटो पर भी क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे की जानकारी मिलने पर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे हैं। कई जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे हैं।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading