35.5 C
Jabalpur
May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड के चाईबासा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 10 लाख के इनामी सहित चार नक्सली ढेर

चाईबासा, 17 जून । झारखंड के चाईबासा जिला अंतर्गत गुवा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में चार माओवादी नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। चाईबासा के एसपी आशुतोष शेखर ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। उन्होंने कहा है कि चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ स्थल पर सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों में तीन पर सरकार ने इनाम घोषित कर रखा था। इनमें 10 लाख रुपए का इनामी जोनल कमांडर सिंगराई उर्फ मनोज, पांच लाख का इनामी सब-जोनल कमांडर कांडे होनहागा उर्फ दिरशुम, दो लाख का इनामी एरिया कमांडर सूर्या उर्फ मुंडा देवगम शामिल है। इनके अलावा जिस महिला नक्सली की मौत हुई है, उसकी पहचान जुनगा पूर्ति उर्फ मारला के रूप में की गई है। बताया गया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा लेकर जवाबी फायरिंग की। लगभग घंटे भर चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। दो नक्सलियों को गिरफ्तार भी किया गया है। कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। सुरक्षा बलों की ओर से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। मौके से पुलिस ने कई हथियार और अन्य सामान भी बरामद किए हैं।

अन्य ख़बरें

फर्जी नामांतरण कर तहसीलदार फंसे, रिपोर्ट बनाने वाले पटवारी को क्यों बख्शा जा रहा

Newsdesk

पैसों के विवाद में युवक का फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बेरहमी से मारपीट के बाद मारी गोली

Newsdesk

रांझी में वृद्धा की संदिग्ध मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading