September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड में चार आईपीएस का तबादला, अजीत पीटर बने देवघर के एसपी

 रांची, 18 जून । झारखंड में चार आईपीएस का तबादला किया गया है। मंगलवार को सरकार के अवर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, 2005 बैच के आईपीएस क्रांति कुमार गड़देशी को दुमका का जोनल आईजी बनाया गया है। जबकि, 2006 बैच की आईपीएस और दुमका में जोनल आईजी के तौर पर पदस्थापित रहीं ए. विजयलक्ष्मी को रांची में आईजी (ट्रेनिंग) के तौर पर पोस्टिंग दी गई है। झारखंड आर्म्ड फोर्स-वन के कमांडेंट के रूप में कार्यरत 2011 बैच के आईपीएस अजीत पीटर डुंगडुंग को देवघर का एसपी बनाया गया है। इसके अलावा वह झारखंड आर्म्ड फोर्स-5 के कमांडेंट के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। देवघर एसपी के रूप में पोस्टेड 2017 बैच के आईपीएस राकेश रंजन को स्थानांतरित करते हुए झारखंड आर्म्ड पुलिस-वन के कमांडेंट के रूप में पदस्थापित किया गया है।

अन्य ख़बरें

जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में चक्की खमरिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Newsdesk

सिवनी में शिवसेना का भव्य कार्यक्रम, हजारों कार्यकर्ताओं ने लिया स्वराज्य निर्माण का संकल्प

Newsdesk

छह साल से अलग रह रहे दंपती ने भी भुलाए मनमुटाव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading