32.5 C
Jabalpur
May 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाजियाबाद : हाई राइज सोसायटी के फ्लैट में लगी आग, बुजुर्ग महिला को किया रेस्क्यू

गाजियाबाद, 19 जून। गाजियाबाद में वसुंधरा स्थित एक हाई राइज सोसायटी में बीती रात भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने करीब डेढ़-दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। धुएं की वजह से नीचे के एक फ्लैट में फंसी एक बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाल गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है। फायर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, 18 जून को रात 11.20 बजे फायर स्टेशन वैशाली को सूचना प्राप्त हुई कि वसुंधरा स्थित सेक्टर-13 में मर्लिन सोसायटी के फ्लैट नंबर 607 में आग लगी है। वहां से दमकल की दो गाड़ियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। आग ज्यादा विकराल होने के कारण सीएफओ ने साहिबाबाद और कोतवाली से भी दो-दो दमकल की गाड़ियां मंगवाईं। दमकल कर्मियों ने सभी फ्लोर पर गेट खुलवाकर लोगों को नीचे उतारा। फ्लैट नंबर 605 से एक बुजुर्ग महिला को रेस्क्यू किया गया क्योंकि वह धुएं के कारण नहीं निकल पा रही थी। नीचे लाने के बाद उन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना में जनहानि की कोई खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चला है।

अन्य ख़बरें

78 उपार्जन केंद्रों पर गेहूं खरीदी तेज: 17,145 किसानों से 93 हजार मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन, 58.88 करोड़ का भुगतान

Newsdesk

आज से 108 एंबुलेंस सेवा हो सकती है ठप कर्मचारियों ने दी हड़ताल की चेतावनी

Newsdesk

बिना लाइफ जैकेट नाव संचालन पर प्रतिबंध, बरगी हादसे के बाद प्रशासन सख्त

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading