26 C
Jabalpur
July 29, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘द ब्लफ’ के सेट पर स्टंट करते वक्त प्रियंका चोपड़ा की गर्दन पर आई चोट

मुंबई, 19 जून । ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चाओं में है। एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान की तस्वीरें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं। प्रियंका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की उसमें उनकी गर्दन पर बड़ा सा कट का निशान साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ”ये मेरे प्रोफेशनल फ्रंट का एक बड़ा जोखिम है।” इसके आगे उन्होंने फिल्म का नाम लिखते हुए बताया कि उन्हें यह चोट स्टंट करते वक्त लगी। ‘द ब्लफ’ की बात करें तो इसमें प्रियंका समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म में वह कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘लव अगेन’ में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देंगी। इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग फ्रांस में की थी। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है। ‘द ब्लफ’ की शूटिंग से पहले, प्रियंका ने कलाकारों और क्रू के साथ यॉट पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, “जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, उस आर्ट के बारे में ही सोचते हैं, उसे जीते हैं, जिसके लिए हम कंट्रीब्यूट कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

हीरो’ की पहली शूटिंग से ही बन गई जैकी-मीनाक्षी की खास केमिस्ट्री, एक साल तक चेन्नई के थिएटर में चली थी फिल्म

Newsdesk

आमिर-शाहरुख के विज्ञापन से ‘महारानी’ तक, हुमा कुरैशी ऐसे बनीं बॉलीवुड की दमदार एक्ट्रेस

Newsdesk

रजा मुराद ने शेयर किए पूनम ढिल्लों के साथ यादगार पल, फिल्म ‘नूरी’ की सफलता को किया याद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading