July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

झारखंड में बालू माफिया को सरकार का संरक्षण : बाबूलाल मरांडी

रांची, 24 जून । झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की सरकार पर बालू माफिया को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि माफिया को अवैध रूप से बालू उत्खनन और परिवहन की छूट दे दी गई है। मरांडी ने कहा है कि अवैध तरीके से बालू लदे हजारों ट्रक हर रोज सड़कों पर दौड़ रहे हैं। न तो इन्हें कहीं पुलिस रोक रही है और न ही किसी की पोस्ट पर चेकिंग हो रही है। भाजपा नेता ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “आम इंसान की आंखें देखकर बता सकती हैं कि बालू किस नदी से निकाला जा रहा है? किस जगह से बालू की अवैध तस्करी की जा रही है? किन रास्तों से होकर ट्रक निकलवाए जा रहे हैं? परंतु सत्ता में बैठे नेताओं तथा उनकी पुलिस को दूरबीन लगाने के बाद भी यह सब कुछ नहीं दिखता, क्योंकि माननीय नेताओं को भी अवैध बालू खनन का एक बड़ा हिस्सा बालू माफिया द्वारा पहुंचाया जाता है, और बदले में उन पर कार्रवाई न करने की गारंटी दी जाती है।” उन्होंने कहा, “कुछ समय पहले तो यह भी खबर आई थी कि कांग्रेस और झामुमो ने बालू माफिया से मिले पैसों का उपयोग झारखंड के लोकसभा चुनाव के प्रचार- प्रसार में खूब किया गया।” भाजपा नेता ने सीएम चंपई सोरेन को नसीहत देते हुए कहा कि अभी भी मौका है, खुद को दलदल में फंसने से बचा लीजिए। आखिर में मुख्यमंत्री से लेकर आम जन तक सभी कानून की नजर में एक समान हैं।

अन्य ख़बरें

पेपर लीक मामले में मंत्रियों को बचाने की ‘आप’ सरकार की कोशिश भ्रष्टाचार का साफ सबूत: पंजाब भाजपा

Newsdesk

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

बेंगलुरु में महिला ने पति से वीडियो कॉल के बाद किया सुसाइड, पुलिस ने शुरू की जांच

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading