32.8 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर एसीबी की पटवारियों के कार्यालयों पर छापेमारी

जम्मू, 25 जून । जम्मू-कश्मीर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़े भूमि घोटाले के सिलसिले में मंगलवार को जम्मू जिले में पांच पटवारियों (राजस्व क्लर्क) के दफ्तरों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जम्मू जिले के भलवाल और आसपास के इलाकों में की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई सोमवार से शुरू हुई और मंगलवार को भी जारी है। ये छापेमारी एसीबी द्वारा हाल ही में उजागर हुए एक बड़े भूमि घोटाले की चल रही जांच का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि जिन जगहों पर छापेमारी की गई उनमें भलवाल, सेरी, कोट, बारब और अंब पटवार हलका शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि इन जगहों पर छापेमारी के दौरान रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। बता दें कि एसीबी ने हाल ही में कुछ राजस्व अधिकारियों द्वारा अन्य प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मिलकर भू-माफियाओं के साथ गठजोड़ का पता लगाया था। ये भू-माफिया आम तौर पर राजस्व रिकॉर्ड में हेराफेरी कर और जमीन को खरीदारों को ऊंची दरों पर बेचने का काम करते हैं। इनमें से अधिकतर स्थानों पर धोखाधड़ी और रिकॉर्ड में हेराफेरी कर लाभ को कई गुना बढ़ाने के लिए शॉपिंग कॉम्प्लेक्स या आवासीय परिसरों का निर्माण किया जाता है।

अन्य ख़बरें

परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर सांसद भारती पारधी ने किया वरिष्ठजनों का सम्मान

Newsdesk

खो-खो खेल शिविर आरोह 2026 का उत्साहपूर्ण समापन
मूलना स्टेडियम के नव-निर्मित खो-खो मैदान में आयोजित

Newsdesk

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासंघ भारत शाखा जिला बालाघाट महिला-पुरुष ग्रुप की ऐतिहासिक पहल द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह सिसोदिया तथा बुंदेलकेशरी छत्रसाल सिंह गहरवार की जयंती पर्व संग्रहालय में आयोजित किया गया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading