30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्रेटर नोएडा डीएम ऑफिस के सामने युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिस ने बचाया

 ग्रेटर नोएडा, 25 जून । ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट ऑफिस में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब ऑफिस के ठीक सामने एक युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को पकड़ कर थाने पहुंचा दिया। जानकारी मिली है कि युवक कई दिनों से डीएम कार्यालय के चक्कर काट रहा था। वह अपनी समस्या के समाधान के लिए डीएम से मिलने के लिए कई बार कलेक्ट्रेट आ चुका था। पुलिस के मुताबिक दादरी इलाके में रहने वाला सचिन मंगलवार सुबह ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना स्थित कलेक्ट्रेट में पहुंच गया। उसने डीएम कार्यालय के गेट पर पहुंचकर अपने पास रखी पेट्रोल की एक बोतल निकाल ली। वह अपने ऊपर पेट्रोल डालने लगा, इसी बीच पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। बताया जा रहा है कि सचिन कई दिनों से परेशान होकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहा था और अपनी समस्या का समाधान चाहता था। कई बार चक्कर लगाने की वजह से वह मानसिक रूप से तनाव में था, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। कलेक्ट्रेट में मौजूद अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही युवक की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पहले उसकी काउंसलिंग की जाएगी और उसके बाद उसकी समस्या का समाधान होगा। युवक को थाने में समझा कर शांत किया गया। परिजनों को बुलाकर सचिन को उनके हवाले किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading